Headlines

उरई- बेटी को विदा कर दरोगा ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

जालौन 14 मार्च । उरई के राजेंद्र घर में आज एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ यहां दरोगा धीरेंद्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । हैरानी की बात यह है कि बीते रोज ही उसने बेटी को शादी के बाद विदा किया था धीरेंद्र आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार दरोगा धीरेंद्र सिंह कानपुर देहात के सट्टी थाने में तैनात थे । अपनी लड़की की शादी के लिए वह अवकाश पर घर आए थे ।

3 दिन पहले ही लड़की की शादी के बाद विदा किया गया था । अभी उनकी मौत को लेकर कारण साफ नहीं हो सका है । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *