उरई ब्रेकिंग न्यूज —-करन सिंह के भी घर सीबीआई का छापा, रिपोर्ट-अवनीत

उरई । अवैध रेत खनन मामले में कोतवाली के सामने पेट्रोल पंप वाली गली में एक और मौरम ठेकेदार करन सिंह राजपूत के भी घर इसी समय सीबीआई की एक और टीम दाखिल हुई है। जिसने पूरे घर को घेर सील कर दिया । टीम बड़ी बारीकी से उनके घर के चप्पे –चप्पे में तलाशी ले रही है और मिले दस्तावेजों को खंगाल रही है ।

वहीं हमीरपुर –महोबा संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी और मौरम ठेकेदार रामौतार राजपूत उर्फ बाबू जी के जालौन रोड पर कालीदास विद्यालय मार्ग स्थित घर में शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे सीबीआई की टीम ने अचानक छापा मार दिया ।

समझा जाता है कि सीबीआई अखिलेश सरकार के समय इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा अवैध खनन के मामले में दिये गए आदेश के तहत जाँच कर रही है । सीबीआई टीम में महिला अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं । सीबीआई ने घर के सारे पुरुष सदस्यों को बाहर करके पूरे घर को सील दिया है । मीडिया सहित किसी को भीतर नहीं घुसने दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *