उरई । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया ) लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने जालौन निवासी शोभित स्वर्णकार को वाहिनी का झांसी मंडल प्रभारी मनोनीत किया है ।
शिवपाल सिंह के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश के साथ साथ जिले में भी अपनी सरगर्मी बढ़ा रही है । इस क्रम में संगठन में सभी स्तरों पर तेजी से तैनातियाँ की जा रहीं हैं । रविवार को उनकी पार्टी ने जिले में लोहिया वाहिनी के मंडल प्रभारी की नियुक्ति कर एक और दहला जड़ दिया ।
