उरई । समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक पूर्व काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव द्वारा जिले की कमान पूर्व सपा नेता लाखनसिंह कुशवाहा को सौपने पर यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता का इजहार किया है और एक दूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी प्रदर्शित की है।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लाखन के नेतृत्व में पार्टी नये सोपान तय करेगी और आगामी लोकसभा चुनाव में बढिया प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास करा देगी।
शिवपाल सिंह यादव फेंस क्लब के नगर अध्यक्ष माधवसिंह यादव ने कहा है कि लाखनसिंह एक जुझारू और ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते हैं और हर वर्ग में उनकी अच्छी पैठ का लाभ मिलेगा तथा उनकी अगुवाई में पार्टी को आगे बढने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। इस दौरान उन्होंने अपने सांगठनिक सहयोगियों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान एहसान राईन, शिवा यादव, आयुष्मान सोनी, संभव यादव, असलम सेंकी, राजूखान, प्रशांत पाटकार, उस्मान, फैजान, इकबाल, प्रवीण राठौर, कालजीत श्रीवास्तव, सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
