Headlines

एंबुलेंस नहीं मिली तो लड़की का भाई शव को बाइक पर रखकर ले गया

*उत्तर प्रदेश। औरैया में करंट लगने से हुई एक लड़की की मौत*
एंबुलेंस नहीं मिली तो लड़की का भाई शव को बाइक पर रखकर ले गया। अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सबाल

औरैया: जनपद औरैया के बिधूना में शव को पीठ पर बांधकर बाइक से ले जाने के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्यवाही।

*बिहार- महिलाओं के प्रति दिये गये अभद्र बयान पर CM नीतीश कुमार ने माफ़ी माँगी*-

किसी को बात गलत लगी तो माफी मांगता हूं,महिला उत्थान के संदर्भ में बयान दिया था,महिला उत्थान के लिए बिहार में बहुत काम किया,निंदा करने वालों का भी अभिनंदन करता हूं-नीतीश कुमार।

➡लखनऊ- रामनगरी अयोध्या में योगी कैबिनेट बैठक कल, कैबिनेट के जरिये रामराज का अहसास सरकार, कैबिनेट में रामनगरी को बड़ी सौगात देने की तैयारी, कैबिनेट में करीब दो दर्जन प्रस्ताव रखे जायेंगे, अयोध्या में बनेगा भारतीय मंदिर वस्तुकला संग्रहालय, अयोध्या के माझा जमथरा गांव में बनेगा संग्रहालय, छठी शताब्दी,अब तक मंदिरों की वास्तुकला का प्रदर्शन, 25 एकड़ भूमि दिये जाने का आ सकता है प्रस्ताव, पर्यटन विभाग को दिये जाने का आ सकता है प्रस्ताव, देवीपाटन धाम तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद का प्रस्ताव, अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद की स्थापना का प्रस्ताव, विधानमंडल की शीतकालीन सत्र में पेश हो सकता है विधेयक, उप्र अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव.

➡लखनऊ- बाइक बोट घोटाले के आरोपियों से रिश्वत लेने का मामला, फेसटाइम,स्काइप एप से हुई थी आरोपियों से रिश्वत की डील, आरोपियों से केस रफादफा के लिए रिश्वत लेने का मामला, ईडी मुख्यालय ने शुरू की अफसर की गोपनीय जांच, रिश्वत मांगने वाले अफसर की जांच शुरू की गई, ईडी के जोनल कार्यालय के अफसर की जांच शुरू हुई, 7 करोड़ रुपये की रकम के लेनदेन की डील हुई थी.

➡लखनऊ- पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने लापरवाही पर की कार्रवाई, पावर कॉरपोरेशन ने मुख्य अभियंता के निलंबन के आदेश दिये, मुख्य अभियंता, 5 अधिशासी अभियंताओं के निलंबन का आदेश, दो अधीक्षण अभियंताओं को भी निलंबित करने के आदेश, पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष ने लापरवाही पर की कार्रवाई, 25 से ज्यादा अन्य अभियंताओं को चेतावनी,स्पष्टीकरण, अभियंताओं को चेतावनी देने के साथ मांगा स्पष्टीकरण.

➡लखनऊ – मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में सपा ने उतारे प्रत्याशी , राजस्थान में भी कांग्रेस को चुनौती देगी समाजवादी पार्टी , अलवर धौलपुर भरतपुर की 5 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी , पिछली बार भी सपा ने 5 सीटों पर उतरे थे प्रत्याशी, 2018 में किसी भी सीट पर सपा को नहीं मिली थी सफलता , गठबंधन के दल लगातार आ रहे एक दूसरे के आमने सामने.

➡लखनऊ – आतिशबाजी से पहले ही लखनऊ की हवा हुई जहरीली, दिल्ली का असर अब प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी , लखनऊ का AQI लेवल हुवा खराब पहुंचा 234 के पार, तालकटोरा,लालबाग 342 के खतरनाक लेवल पर पहुंचा AQI, गोमती नगर बीबीडी इलाके में 200 के पार एक्यूआई लेवल, दीपावली के बाद और बढ़ सकता है एक्यूआई लेवल.

➡लखनऊ- EOW ने छात्रवृत्ति घोटाला मामले में की कार्रवाई, हाथरस के तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, लखनऊ के जानकीपुरम आवास से गिरफ्तार किया, विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को लखनऊ से किया अरेस्ट, तत्कालीन प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी थे, हाथरस के मुरसना में 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था, EOW अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

➡लखनऊ- हर महीने समीक्षा, फिर भी महाठग को मिलता रहा गनर, महाठग अनूप कुमार चौधरी को 7 बार सुरक्षा दी गई, गाजियाबाद के अफसर सवालों के घेरे में आ गए हैं, गाजियाबाद और वाराणसी में 7 बार सुरक्षा दी गई, आपराधिक कृत्यों में लिप्त व्यक्ति को सुरक्षा देने का नियम नहीं.

➡लखनऊ- पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट , बुलडोजर का अन्याय का प्रतीक बन जाना-अखिलेश , भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नैतिक हार है-अखिलेश, परिवारवाले ही घर का महत्व जानते हैं-अखिलेश.

➡मेरठ – न्यूटिमा अस्पताल में साढ़े 5 लाख के बिल का मामला, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शुरू कराई मामले की जांच, दवाओं के साल्ट के बजाय कोड लिखकर बिल दिया, मानक विरूद्ध दवाऐं लिखने का अस्पताल पर आरोप, मेरठ सीएमओ से 3 दिन में मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट, स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने X पर किया है पोस्ट, नियमविरूद्ध बिल पर सपा विधायक ने किया था हंगामा, कई घंटे अस्पताल में बैठे रहे थे सपा विधायक अतुल प्रधान, साढ़े 5 लाख का बिल हंगामे के बाद साढ़े 3 लाख रह गया , विधायक ने अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल उठाया था, गरीब परिवार को सही बिल के बजाय साढ़े 5 लाख का बिल , गढ़ रोड पर बीजेपी से जुड़े डॉक्टर का न्यूटिमा अस्पताल.

➡प्रयागराज- अश्लील वीडियो को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो को लेकर कोर्ट ने कहा, अश्लील वीडियो प्रसार सामाजिक गिरावट का नतीजा- HC, ‘पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों की जांच करनी चाहिए, जांच के लिए उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए-HC, व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की, इलाहाबाद HC में 20 नवंबर को मामले में अगली सुनवाई होगी.

➡हापुड़- हापुड़ में किसान की आत्महत्या का मामला, बिल्डर के उत्पीड़न से किसान ने आत्महत्या की, केस दर्ज होने के बाद बिल्डर की गिरफ्तारी नहीं, दबंग बिल्डर सहित पत्नी और बेटा पुलिस से दूर, किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या, आत्महत्या से पहले किसान ने वीडियो भी बनाई थी, किसान को 1 करोड़ 25 लाख का फर्जी चेक दिया, किसान की जमीन पर जबरन कब्जा कर प्लॉटिंग की , हापुड़ नगर कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज.

➡प्रतापगढ़- पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मांधाता,पट्टी थाना इलाके में हुई मुठभेड़, छेमी रोड पर हिस्ट्रीशीटर नौशाद को लगी गोली, नौशाद पर अलग-अलग जिलों में 17 मुकदमे दर्ज , सरसतपुर में पशु तस्कर सुंदर मंगता को लगी गोली, पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, दोनों बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती.

➡कन्नौज – 2 नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, संदिग्ध परिस्थितियों में 2 दिनों से छात्राएं लापता, CO शिव प्रताप सिंह और थाना प्रभारी गांव पहुंचे, छात्राओं की तलाश में कई टीम में की गई गठित, ठठिया थाना क्षेत्र के कुरियाना गांव का मामला.

➡कन्नौज- ऑटो में आलू के बोरों पर स्कूली बच्चों को बैठाया, बोरों पर स्कूली बच्चों के बैठाने का वीडियो वायरल, छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे ऑटो चालक, आलू के बोरों के साथ छात्रों को भी भूसे की तरह भरा, तिर्वा कस्बे के एक इंटर कॉलेज के बताये जा रहे छात्र, कनौली पट्टी के पास का बताया जा रहा वारयल वीडियो.

➡हाथरस – झोलाछाप डॉ. के गलत इलाज से बच्ची की मौत, मासूम बच्ची की मौत से परिवार में मचा कोहराम, घटना के बाद क्लीनिक छोड़कर झोलाछाप डॉ. फरार, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना सासनी क्षेत्र के जलालपुर गांव का मामला.

➡बागपत- दो पक्ष के युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, सड़क पर लाइव मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शराब पीने से रोकने पर शराबियों ने की मारपीट, शराबियों और दुकानदारों में जमकर हुई मारपीट, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छपरौली चुंगी का मामला.

➡बदायूं – पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, दोनों पक्षों की मारपीट में 1 महिला के आई गंभीर चोटे, दोनों पक्षों की ओर से बिल्सी पुलिस से की गई शिकायत, बिल्सी थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव का वायरल वीडियो.

➡मेरठ- जानलेवा बुखार से एमएससी की छात्रा की मौत, तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती थी, डेंगू के संक्रमण की पुष्टि नहीं,परिजनों की आशंका, पल्लवपुरम् के पी0 पॉकेट निवासी थी इशिका शर्मा, 24 घंटे में जिले में डेंगू के 13 नये मरीज मिले हैं.

➡मुजफ्फरनगर – मुजफ्फरनगर में रिश्वतखोर लेखपाल गिरफ्तार, 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, लेखपाल ने किसान से 20 हजार की रिश्वत ली, बिजनौर तहसील में तैनात था लेखपाल अहसान, जमीन की पैमाइश के लिए मांगी गई थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को अरेस्ट किया, भोपा के मजलिसपुर तौफीर का मामला.

➡लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी में 2 मासूम बच्चों का अपहरण, पुलिस ने गन्ने के खेत से 1 बच्चे को किया बरामद, गन्ने के खेत में प्लास्टिक के बोरे में बंद था बच्चा, अपहरण करने वालों की पुलिस कर रही तलाश, मोहम्मदी के उचौलिया थाना क्षेत्र का मामला.

➡मेरठ – लोन वसूली से बचने के लिए अजब कारनामा, बेटी और पिता दो मंजिल ऊंची छत पर लटके, पुलिस और बैंक टीम से बचने के लिए फार्मूला, मकान में सील लगाने आई थी बैंक की टीम, 8 लाख का हाउसिंग लोन नहीं दे पाया खलील, मकान का निचला हिस्सा सील कर टीम बैरंग, लोहियानगर के खलील को दो दिन का वक्त.

➡बलिया – भारत समाचार की खबर का दमदार असर, गालीबाज DDO रजित राम मिश्रा का स्थानातंरण, लखनऊ के कार्यालय आयुक्त ग्राम विकास से किया सम्बद्ध, अपने स्टेनो के साथ कार्यालय में ही अभद्रता की थी , अभद्रता के बाद स्टेनो गौरी शंकर की तबीयत थी खराब, सैकड़ों कर्मचारी ने DDO के निलंबन की कर रहे थे मांग.

➡नोएडा- एल्विश यादव से पुलिस ने देर रात की पूछताछ, तकरीबन 3 घंटे एल्विश यादव से हुई पूछताछ, DCP,ACP लेवल के अफसरों ने एल्विश से की पूछताछ, मीडिया से बचने के लिए रात 12 बजे पहुंचा नोएडा, पुलिस ने दोबारा से एल्विश को आने के लिए बोला, राहुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस, आमने सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है पुलिस.

➡पीलीभीत- मेडिकल कॉलेज की महिला इकाई में इलाज के बदले वसूली, आपरेशन कराने गई महिला से डॉक्टर ने 5 हजार वसूले, पीड़ित ने रिश्वतखोर डॉ.की सीएम पोर्टल पर की शिकायत, डॉक्टर को बचाने में जुटा विभाग,अस्पताल में उगाही का खेल, पीलीभीत मेडिकल कॉलेज का मामला.

➡देहरादून- केदारनाथ में राहुल गांधी व वरुण गांधी की मुलाकात, दोनों की मुलाकात के बाद सियासत और तेज हुई, 3 दिवसीय निजी दौरे पर केदारनाथ गए थे राहुल गांधी , केदारनाथ के दर्शन करने वरुण गांधी भी पहुंचे थे, केदारनाथ दर्शन के दौरान खुद वरुण से मिले राहुल गांधी, वीवीआईपी दीर्घा में बैठे वरुण से मिलने राहुल गांधी, वरुण गांधी की बेटी से राहुल गांधी ने देर तक की बात.

➡दिल्ली- सांसद राहुल गांधी आज अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे, विमान से दोपहर 12 बजे अंबिकापुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे, दोपहर 12.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर रवाना होंगे, दोपहर 12.45 बजे सन्ना खेल मैदान, जशपुर में पहुंचेंगे, जशपुर में दोपहर एक बजे आमसभा को संबोधित करेंगे
————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *