*आदरणीय सम्पादक महोदय*
*महोदय आप लोकप्रिय समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करने की कृपा करें*
*राष्ट्रीय हिंदू जागृति मंच ने दो कन्याओं को पंलग,वाशिंग मशीन, अलमारी,कूलर,कपड़ा,कुकर, किचिन के वर्तन,इत्यादि सामान विवाह हेतु दिया*
एक कन्यादान करने से 100 यज्ञ के बराबर पुण्य मिलता है
कन्यादान महादान यज्ञ की निरंतरता के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए आज दिनांक 10/12/2023 को *राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच* के तत्वाधान में वर्मा हिन्दू समाज एवम अहिरवार हिन्दू समाज की बिटिया की शादी में सहयोग करके कन्यादान महादान यज्ञ को सफल बनाया गया, यह सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस दान के महत्व को जब मानव समझ लेता है तो उसके जीवन के सभी उद्देश्य सार्थक हो जाते हैं। बेटी चाहे किसी की भी हो, वह भगवती देवी का ही स्वरूप होती है। ऐसी शक्तिस्वरूपाओं की सेवा का पुण्य लाभ करने का अवसर आज जागृति मंच कार्यकर्ताओं पांचवी बार प्राप्त हुआ। जागृति मंच कार्यकर्ताओं के द्वारा वाशिंग मशीन,अलमारी, पलंग,कूलर,बर्तन का सेट, साड़ी,कपड़े,बिछिया,चूड़ी सेट गिफ्ट आदि कन्यादान महादान यज्ञ में दान किए गए। और दोनों कन्याओं को ईश्वर से प्रार्थना करके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जागृति मंच की ओर से कन्यादान_महादान यज्ञ में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक दुबे,महासचिव जगदीश बजाज,सचिव दीपक गुप्ता,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष विनीता शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा,महासचिव पल्लवी सहारिया, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एड. प्रीति संज्ञा,प्रदेश अध्यक्ष प्रभा गुप्ता,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम श्री गुप्ता,मंडल अध्यक्ष वंदना गुप्ता,मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंडल महामंत्री रागिनी अवस्थी,मंडल सह सचिव सफलता द्विवेदी, जिला संरक्षक दिनेश तिवारी,जिला चेयरमैन साधना बाजपेई,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा,उपाध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता,महासचिव नवीन श्रीवास्तव,सचिव महेश गुप्ता, युवा ज़िला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा,जिला महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी अरजरिया, उपाध्यक्ष गीता सिंह,दीप्ति तिवारी,महिला सचिव प्रीति विरथरे,सचिव कीर्ति कुशवाहा,सचिव किरण अग्रवाल, सह सचिव दीप्ति पांडे,अशोक कुमार गुप्ता,चंद्रप्रकाश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, उषा अवस्थी,उषा त्रिपाठी,संगीता साहु,प्रतीभा शर्मा, अंजू गुप्ता, मोनू रायकवार (डोसा वाले), अर्चना वर्मा, ज्योति सैनी, संगीता अग्रवाल, सोनू सेंगर,आरती द्विवेदी, मनोज संज्ञा,निशा दुबे,अनुराधा,रीता सैन, निशि निगम,सुनीता गुप्ता,रश्मि बाजपेई,पुस्पेंद्र शर्मा, रुचि पाठक, सोना सिंह,सीमा चौबे, पूजा परिहार,आदि सहयोगी एवम उपस्थित रहे। अंत में जिला अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव जी ने सभी का आभार प्रकट किया।।
*अध्यक्ष- नरेश गुप्ता राजू रक्सा*
*राष्ट्रीय हिन्दू जागृति मंच 🚩*
