एरीना एनिमेशन सेंटर में मिलेगी बेहतर रोजगार परक शिक्षा
झांसी।महानगर के सिविल लाइन सीता होटल के पीछे एरीना एनीमेशन के शुभारम्भ होने से क्षेत्रीय युवाओं को अपने गृह नगर में ही रोजगार परक शिक्षा मिलेगी इसके लिए उन्हें दूर महानगरों में नहीं जाना होगा। यह जानकारी एकेडमिक हैड नोर्थ हरप्रीत सिंह ने सेंटर शुभारंभ के मौके पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता एवं रोजगार परक शिक्षा की जानकारी देते हुए आपने बताया कि अब तक यह सुविधा देश के बड़े बड़े महानगरों में ही उपलब्ध थी किंतु अब बुंदेलखण्ड के हृदय स्थल झांसी में भी यह सुविधा क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी जिसमें वे दक्ष होकर स्वयं एवं परिवार के बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
आपको बताते चलतें कि एरीना एनीमेशन के तहत युवाओं को 2डी,3डी,ग्राफिक्स,वीएफएक्स, डिजिटल मार्केटिंग,इंटीरियर डिजाइनिंग एवं गेमिंग इत्यादि का कुशल विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थी अपना कैरियर फिल्म इंडस्ट्रीज ,टेलिविजन इत्यादि में बना सकते हैं। संस्थान अपने युवाओं को शिक्षा के साथ साथ प्लेसमेंट में भी भरपूर सहयोग प्रदान करता है।
पत्रकार वार्ता के दौरान एरिया सेल्स हैड मुसादिक मलिक,सेंटर हैड निशिता सराफ,काउंसलर नैना शर्मा, फैकल्टी शैफ अली एवं एडमिन हैड नेहा सैन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।अंत में सेंटर हैड निशिता सराफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
