ऑनलाइन गेम के लिए नाबालिग ने पिता के खाते से निकले 50 हजार

झाँसी | ऑनलाइन गेम खेलने के लिए नाबालिग बेटे ने दुबई में रह रहे पिता के खाते से 50000 रुपए निकाल लिए | वह गेम भी हार गया| 2 दिन पहले इसकी भनक लगने पर पिता ने डांटा तो बेटा महाराजगंज स्थित अपने घर से भाग निकला | रेलवे स्टेशन पर उसे पर पुलिस की नजर पड़ी तो पकड़ा गया| बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया|
महाराजगंज के एक सरकारी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र मोबाइल गेमिंग में ₹50000 हार गया | यह राशि उसने दुबई में रहने वाले पिता के खाते से निकाली | पिता ने फोन पर डांट फटकार लगाई तो 16 वर्षीय बेटा अपने घर महाराजगंज से भाग निकला | 14 दिसंबर को वह एक ट्रेन में बैठकर झांसी पहुंच गया| लेकिन यहां उसे पर पुलिस की नजर पड़ गई|
बाद में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा व सदस्य परवीन खान, दीपा सक्सेना, कोमल सिंह एवं हरिकृष्ण सक्सेना ने उसे समझाने की कोशिश की | उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *