ओरछा में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानियों को लेकर डॉ. संदीप सरावगी ने मुख्यमंत्री से की अपील

*स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में लगा गंदगी का अंबार, श्रदालुओं को हो रही परेशानी*

ओरछा। बुंदेलखंड क्षेत्र के अयोध्या कही जाने वाली ओरछा नगरी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु रामराजा सरकार के दर्शन करने आते हैं नदी के आसपास किसी प्रकार की गंदगी न फैले, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोग किसी भी प्रकार का कूड़ा करकट नदी में न डालें। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन स्वच्छ भारत के अंतर्गत ओरछा धाम में बेतवा नदी की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के लिए अभियान चलाया गया था जिसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश अनुसार नदी सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया। लेकिन इस अभियान के अंतर्गत व्यवस्था के तौर पर मध्य प्रदेश प्रशासन के द्वारा देखभाल संपूर्ण रूप से नदी की नहीं की जा रही है नदी में नहाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शौच के लिए कोई शौचालय आसपास नहीं बनाया गया है देखा जाता है कि कई लोग नदी के आसपास शौच के लिए बैठ जाते हैं नदी में नहाने के लिए महिलाएं भी आती है लेकिन उन्हें वस्त्र बदलने के लिए कोई सुनिश्चित स्थान नहीं दिया गया। मध्य प्रदेश के शासन से लोगों का कहना है नदी के आसपास शौचालय की व्यवस्था नदी की साफ सफाई कराई जाए।
इस व्यवस्था पर जब श्रदालुओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह बात सच है यहां पर शौचालय की व्यवस्था होना चाहिए एवं महिलाओं के लिए भी नहाने के उपरांत वस्त्र बदलने के लिए एक स्थान बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *