प्रयागराज/करछना | चचेरी बहन की शादी में शामिल होकर दोस्त के साथ घर लौट रहे फौजी विवेक सिंह(30) की सर पर रोड से हमला कर हत्या कर दी गई | धरवारा गांव के पास बाहन ओवरटेक करने को लेकर स्कॉर्पियो सबारो ने हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया | लखनऊ के आर्मी अस्पताल में सोमवार भोर में उनकी मौत हो गई|
करछना पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज करते हुए 4 घंटे बाद राजकमल पांडे(दरोगा ), राजीव कुमार ठाकुर (फौजी ), स्कॉर्पियो मलिक दिनेश कुमार यादव, राजू अग्रहरि और भाई लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया |
करछना के धरवारा निवासी विवेक पुत्र उमाकांत सिंह की तैनाती दिल्ली में थी | शनिवार को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आए थे| शादी की रात बह दोस्त कोहड़ार बाजार के विनय जैन को गांव के ही करण सिंह के साथ कार से बाजार छोड़ने गए | लौटते वक्त धरवाड़ा मोड़ के पास बारात से लौट रहे स्कार्पियो सवार युवकों से ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हो गई | मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कर दिया |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
ओवरटेक करने के विवाद में फौजी की हत्या, दरोगा समेत पांच गिरफ्तार
