Headlines

कन्नौज- डिंपल यादव की सीट पर ईवीएम स्ट्रांग रूम के कैमरे खराब होने की खबर पर हंगामा

कन्नौज 21 मई ईवीएम को लेकर एक बार फिर से सोमवार की रात सपाइयों में गड़बड़ी का आरोप लगाकर नवीन गल्ला मंडी गेट पर हंगामा किया । जानकारी मिलने पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट में सपाइयों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया ।

बाद में सपाइयों ने प्रशासन की व्यवस्था से संतुष्ट होने का पत्र दिया हंगामा डिंपल यादव की लोकसभा सीट कन्नौज में ईवीएम मशीन के स्ट्रांग रूम में सीसी कैमरे खराब होने की शिकायत के बाद हुआ था।

सोमवार रात करीब 12 बजे नवीन मंडी समिति में समाजवादी पार्टी की तरफ से निगरानी के लिए लगाए गए अभिकर्ता पवन श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी कि कंट्रोल रूम में लगे 18 कैमरों में से 15 बंद हैं।

इस पर कन्नौज सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, हसीब हसन, नाजिम खां, नावेद, वीरपाल यादव, रेहान खां सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता नवीन मंडी समिति पहुंच गए। आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष के साथ मिलीभगत कर कोई बड़ी गड़बड़ी की तैयारी कर रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने बताया कि रात के समय यह मामला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *