नई दिल्ली 6 अगस्त डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि की आज एक बार फिर से हालत बिगड़ गई।।। कावेरी अस्पताल में भर्ती करुणानिधि की तबीयत की जानकारी होते ही उनके समर्थकों का अस्पताल के बाहर जमावड़ा शुरू हो गया है। अस्पताल के बयान में कहा गया है कि करुणानिधि के लिए अगले 24 घंटे अहम होंगे।
इस बीच करुणानिधि की हालत की जानकारी होते ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उनसे मिलने के लिए चेन्नई की ओर रवाना हो गए हैं । आपको बता दें कि पिछले दिनों ही करुणानिधि को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
94 वर्षीय करुणानिधि की हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है।
उम्र के हिसाब से उनके शरीर के सभी ऑरगन्स को सही तरीके से फंक्शन कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है. उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और एक्टिव मेडिकल सपोर्ट दिया जा रहा है. इलाज के दौरान उनका रिस्पान्स ही आगे का उपचार का रास्ता तय करेगा.
