बेंगलुरु 3 सितंबर कर्नाटक में निकाय चुनाव के नतीजों का आना शुरू हो गया है. कांग्रेस पहले नंबर पर तो बीजेपी दूसरे नंबर पर चल रही है. विजय प्रत्याशी अपना जुलूस निकाल रहे हैं. इस दौरान एक बड़ी घटना हो गई. यहां कांग्रेसियों की विजय रैली में एसिड अटैक होने की खबर है इसमें 10 लोग जख्मी हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह अटैक किसने किया.
घटना के बारे में तुमकुर के एसपी ने कहा, कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के बाद उनके समर्थकों ने रैली निकाली. उसी भीड़ में छुपे किसी शख्स ने लोगों पर एसिड छिड़क दिया. इससे कुछ लोगों ने एलर्जी की शिकायत की जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर के मुताबिक, जिस लिक्विड का इस्तेमाल हुआ,
वह बाथरूम क्लिनर जैसा लग रहा है. जख्मी सभी 10 लोग खतरे से बाहर हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. एक शख्स ने इस मामले में केस दर्ज कराया है.
