कलेक्टर ने अंतर्राज्यीय सीमावर्ती चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)12 अक्टूबर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगे बार्डर ग्राम बकडूमरा, ग्राम छताई पहुंचकर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम एवं रिटर्निग अधिकारी कोतमा अजीत तिर्की उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिले से लगी हुई अंतर्राज्यीय सीमा पर पहुचकर निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में की जाने वाली कार्रवाइयों का जायजा लिया। उन्होंने ने चेक पोस्ट निरीक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित कर्मचारियों को दिशा निर्देशित किया। चेक पोस्ट पर स्थैथिक निगरानी टीम की तैनाती, टीम द्वारा किए जाने वाले कार्य की चेक लिस्ट बनाने तथा अन्य आवश्यक निर्देश दिए। वहां मौजूद एसएसटी दल के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने, प्रत्येक गतिविधि को रजिस्टर में नोट करने, सावधानी के साथ वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *