नई दिल्ली 15 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया शकील अहमद की बगावत के बाद कांग्रेसमें खलबली मच गई है ।
अहमद ने ट्वीट किया कि मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है।
मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा मैंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है।
आपको बता दें कि गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी के खाते में गई है । इसके बाद शकील नाराज बताए जा रहे हैं । अहमद पहले भी मधुबनी के सांसद रहे हैं । हालांकि शकील की स्थिति को लेकर कांग्रेसी नेता ने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।
