नई दिल्ली 25अप्रैलः यौन शोषण के मामले मे दोषी करार दिये गये आशाराम को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लपेट दिया। एक वीडियो वायरल किया गया है। कहा गया कि व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होतीहै।
कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आसाराम के साथ में फुटेज दिखाया गया है. इसके अलावा आसाराम की तारीफ करते हुए उनके भाषण का अंश भी दिखाया गया है. जिसमें मोदी कह रहे हैं कि जीवन में जब मुझे कोई नहीं जानता था, उस समय से बापू के आशीर्वाद हमें मिलते रहे हैं.
वीडियो में आसाराम भी नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं. मोदी की तारीफ करते हुए आसाराम कह रहे हैं कि जब धर्मसत्ता और राजसत्ता जब मिलते हैं, तो प्रजा का बेड़ा पार हो जाता है.
