कांग्रेस पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल के समर्थन में उमडा जन सैलाब, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

– विधानसभा क्षेत्र कोतमा के वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक के पदाधिकारी एवं पूर्व तथा वर्तमान के निर्वाचित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

अनूपपुर( मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे ) कोतमा कांग्रेस पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2023 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एवं पत्र के माध्यम से सूचित कर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जन मौजूद रहे,प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 22 सितंबर को पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्री गोविंद भवन कोतमा में आयोजित किया गया जहाँ लगभग 500 की संख्या में कोतमा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं पूर्व तथा वर्तमान के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे,सर्वप्रथम बैठक की शरूआत करते हुए उपस्थित कांग्रेस जनों ने एक-एक कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में प्रथम वक्ता के रूप में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वर्ष 2008 में कांग्रेस पार्टी से मनोज कुमार अग्रवाल ने चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमी होने के कारण चुनाव हार गए क्योंकि पिछले 20 वर्षो से कोतमा में भाजपा के विधायक बनते आ रहे थे, इसके बाद मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पौध तैयार करना शुरू किया गया और पूरे पांच तक कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया। वर्ष 2018 में पुनः कांग्रेस पार्टी ने मनोज कुमार अग्रवाल पर अपना विश्वास जताया और 2018 में पुनः विधायक पद का टिकट दिया गया और कोतमा विधानसभा क्षेत्र से कई वर्षो बाद मनोज कुमार अग्रवाल ने जीत हासिल कर कांग्रेस के विधायक बने। 2013 से 2018 तक पूरे पांच साल क्षेत्र में जन सेवा करते हुए कांग्रेस को मजबूत किया, वर्ष 2018 में इन्हें अवसर नही मिला। वर्ष 2018 के कोतमा विधानसभा से सुनील सराफ को टिकट दी गई और मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा वर्ष 2013 से 2018 तैयार कांग्रेस की पौध का इस्तेमाल कर चुनाव जीत गए। श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 2023 में हम पुनः मनोज कुमार अग्रवाल जी के नेतृत्व में चुनाव लड़कर कमलनाथ जी की सरकार बनाने दिशा में कोतमा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी को विजय श्री दिलाना चाहते हैं। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक त्रिपाठी, जे पी श्रीवास्तव, राकेश शुक्ला गरगू, मंगलदीन साहू, संतोष मिश्रा, ओमदत्त केवट, संतोष यादव, महिला नेत्री भूमिया ओगरे, जनपद सदस्य राधा सिंह, अशोक साहू, उप सरपंच मनोज बर्मन, पूर्व सरपंच अमरनाथ पनिका एवं युवा नेता जयप्रकाश पाण्डेय तथा बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने भी अपनी अपनी बात रखते 2023 में प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनाने के लिए कोतमा विधानसभा से मनोज कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़कर विजय श्री दिलाना चाहते हैं। बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों का आभार प्रदर्शन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने किया, एवं मंच संचालन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुशर्रफ अली ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बिकनू बंसल, अकबर अली, पप्पू सिंह, रईस अहमद, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष रोजमेरी मसीह, गुड्डा उरमलिया, सिरमन लाल केवट, रामलाल केवट, मोहम्मद इसहाक, अमरनाथ पनिका, मो. अफराज, मशरुर अशरफ पिंटू, मो. अमीर, मो. बिदाम, भेदीलाल केवट, मुनीराम केवट, उप सरपंच मनोज केवट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह यादव, जिला महासचिव आलोक सिंह, महासचिव शिवम सराफ,ब्लॉक अध्यक्ष राजनगर विजय साहू, पार्षद सिरमन पाव, मण्डल अध्यक्ष अरविंद यादव, युवा नेता पुष्पेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बिजुरी अमित धनवार, ब्लाक अध्यक्ष कोतमा नदीम अली अशरफी, युवा नेता अनूप सिंह, पारस अग्रवाल, छात्र नेता मयंक राज जैन, फरहान अली तथा विधानसभा क्षेत्र कोतमा के वरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, इंटक कांग्रेस के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं पूर्व तथा वर्तमान के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बैठक समापन के बाद उक्त बैठक में मौजूद समस्त कांग्रेस जनों ने कोतमा नगर के प्रमुख मार्गो में पैदल रैली निकालकर, हमारा विधायक कैसा हो मनोज अग्रवाल जैसा हो का नारा लगाते हुए भ्रमण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *