नई दिल्ली 19 अगस्त। राफेल डील को लेकर कांग्रेस ने नई नीति बनाई है। पार्टी 100 शहरों में मोदी को घेरेगी। इसके लिए 50 नेता 100 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगे। इसके लिए 6 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
अध्यक्ष राहुल गांधी ने छह सदस्यीय टीम का भी गठन किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी को इस टीम का प्रमुख बनाया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद संसद में राफेल मसले को उठा चुके हैं, जिस पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को सफाई देनी पड़ी थी. हालांकि रक्षामंत्री की सफाई से कांग्रेस संतुष्ट नहीं हुई और उन पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया.
