कानपुर और लखनऊ में आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों की नगदी व सोना मिला, रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 4 जनवरी।। आयकर विभाग नें कानपुर और लखनऊ में पान मसाला रियल स्टेट मिठाई व शेयर ट्रेडिंग कंपनी के कारोबारियों के यहां छापेमारी कर एक करोड़ रुपए नकद, 5 किलो सोना, 15 बैंक लॉकर 59 प्रॉपर्टी डीड समेत कई दस्तावेज जप्त किए हैं।

प्रधान आयकर निदेशक जांच कुमार अमरेंद्र ने बताया कि लखनऊ और कानपुर में 29 ठिकानों पर की गई छापेमारी की कार्रवाई में 50 करोड़ की हेराफेरी सामने आई है।

बताया गया कि कानपुर में 4 जगहों पर तीन भेजी गई थी वहां नयागंज शक्कर पट्टी स्थित जयप्रकाश की बीआर ट्रेडिंग कंपनी, पार्वती बांग्ला रोड स्थित शर्मा के आवास और एक गोदाम में छापे मारे गए। बाकी ठिकाने लखनऊ के कारोबारियों के हैं। बताया जाता है कि छापेमारी में टैक्स चोरी के अलावा बेनामी संपत्तियों का भी खुलासा हो सकता है।

बताया जाता है कि इनमें के फ्लेवर्स के मदन लाल गुप्ता, छप्पन भोग के रविंद्र गुप्ता व शेयर ट्रेडिंग कंपनी व चारों कारोबारियों की बनाई फर्जी कंपनियों के लिए ब्रोकरेज करने वाले सप्रू मार्ग स्थित फेयर इंटरमीडिएट इंवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

आयकर विभाग की टीम में साउथ सिटी गोमती नगर बीरबल साहनी मार्ग विभूति खंड में शालीमार टाइटेनियम अपार्टमेंट समेत नवल किशोर रोड स्थित कुछ ठिकानों पर कार्रवाई की है.

बताया जाता है कि 56 भोग में जांच टीम को ₹5000000 नगद मिले इनमें से 18 लाख रुपए के रिकॉर्ड मौजूद बताए जा रहे हैं। सभी कारोबारियों के पास 15 से अधिक लॉकर मिले हैं, जिन्हें सीज कर दिया गया है। इसके अलावा के फ्लेवर्स कंपनी के मालिकों के पास से 59 डीड मिली है। इनकी छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *