शासन स्तर से आये प्रार्थना पत्रों (आई.जी.आर.एस) का समय से पूर्ण निस्तारण कराये जाने मे पायी सफलता
कॉप आफ मन्थ चुने जाने पर प्रमाण पत्र पाकर हुई सम्मानित
कालपी ( जालौन )। कालपी कोतवाली मे तैनात महिला आरक्षी कु.दिव्या यादव ने अपनी जुम्मेदारी का पालन करती हुई तथा ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शासन स्तर से आये प्रार्थना पत्रों व आईजीआरएस के पत्रों का समय पर निस्तारण किये जाने पर पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है ! वही कोतवाली के स्टाफ ने उन्हे बधाई दी !
जानकारी के अनुसार उ.प्र सरकार के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस के अधिकारियो व जवानों का हौंसला बढाये जाने को लेकर जिलों में कॉम आफ मन्थ प्रारम्भ किया गया है ! जिसकी प्रति माह थानों के कार्यों की समीक्षा की जाती है ! अच्छे कार्य करने बाले को कॉम आफ मन्थ चुना जाता है तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है ! सितम्वर माह की समीक्षा में कालपी कोतवाली मे तैनात महिला आरक्षी कु. दिव्या यादव द्वारा अपनी ड्यूटी का पालन करती हुई शासन स्तर से आये प्रार्थना पत्रों व आईजीआरएस के पत्रों का शत,प्रतिशत समय पर निस्तारण कराये जाने पर कॉम आफ मन्थ चुने जाने पर पुलिस अधीक्षक डा.अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किये जाने पर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा व इंस्पेक्टर प्रभुनाथ ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ! उपनिरी विजय द्विवेदी, मनोज गुप्ता, जगत नारायन , सर्वेश कुमार,वी.डी.वुन्देला व दीबान अमरसिंह व कौशलेन्द्र सिंह, कैलाश, शिवकुमार रावत,मनोज,विपिन तथा महिला आरक्षी अर्चना यादव नेहा,शोभा,संगीता,अलका सहित सभी स्टाफ ने दिव्या के उज्जवल भविष्य कीकामना करते हुए उन्हे वंधाई दी है !
