कालपी- हमले की पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

कालपी । बीते दो महीने पहले घर में घुसकर महिला के साथ हमला तथा लूटपाट की घटना में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम मसगाया निवासी श्रीमती शोभा द्विवेदी पत्नी कृष्ण मुरारी द्विवेदी ने आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि 21 अगस्त 18 को प्रार्थिनी के घर में घुसकर चार नामजद आरोपियों ने हमला करके लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

इस प्रकरण की रिपोर्ट कालपी कोतवाली में धारा 452 एवं 392 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज कराई गई थी । पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक, डीआईजी झांसी, चैयरमैन राज्य महिला आयोग सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर घटना में शामिल मुलजिमो को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *