प्रयागराज 14 जनवरी कुंभ मेला शुरू होने से पहले एक बड़ा हादसा टल गया । सोमवार सुबह दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई इससे वहां अफरा-तफरी फैल गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ आग लगने की घटना के बाद फायर बिग्रेड के कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
मंगलवार से शुरू होने वाले कुंभ मेले से पहले टेंट में लगी आग ने सुरक्षा पर सवाल तो खड़े किए ही है प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सिलेंडर ब्लास्ट के कारण यह आग लगी है आपको बता दें कि प्रयागराज कुंभ में मंगलवार को पहला शाही स्नान होना है कुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं
लोगों ने बताया कि अचानक ही दिगंबर अखाड़े के एक टेंट में आग लग गई। इसके साथ ही अन्य टेंट में भी आग फैल गई। प्रयागराज में संगम के पास बनी टेंट सिटी में कई सेक्टर बनाए गए हैं । बताया जा रहा है कि जिस जगह है बाय सेक्टर 16 का इलाका है।
सूचना नदी शास्त्र के अनुसार टेंट के बाहर खाना बनाने की आज्ञा रहती है वहां पर ही सिलेंडर था जिसके कारण आग लग गई उन्होंने कहा कि आप पर काबू पा लिया गया है कोई हताहत नहीं हुआ है।
