कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य के अधिवक्ता बेटे की गोली मारकर हत्या

हाटा (कुशीनगर)। खागी मुंडेरा गांव के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण सिंह के बेटे अधिवक्ता कमलेश सिंह की शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप गांव के वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र पासवान पर लगा है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल कमलेश को परिजन पहले हाटा सीएचसी ले गए। डॉक्टर के मृत बताने पर गोरखपुर ले गए, वहां भी डॉक्टर ने मृत बता दिया। दो गोली कमलेश के सीने में और एक बाजू में लगी है। कमलेश की मां जामवंती देवी सुकरौली उत्तरी से जिला पंचायत सदस्य हैं। कमलेश सिंह हाटा तहसील और कसया दीवानी न्यायालय में वकालत करते थे। कमलेश की पत्नी अर्पिता के अलावा छह साल की एक बेटी और ढाई साल का बेटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *