*केंद्र सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित योगेश मालवीय का किया श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर द्वारा किया गया सम्मानित हुआ सम्मान समारोह संपन्न !*
झांसी आज उज्जैन से आए हुए केंद्र सरकार द्वारा द्रोणाचार्य से सम्मानित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश मालवीय का आज नगर आगमन होने पर श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर द्वारा अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया !
सम्मान समारोह की अध्यक्षता श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल एवं महारानी लक्ष्मी जूनियर हाई स्कूल के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी रहे, प्रारंभ में योगेश मालवीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अपने अनुभव बताया व वह कहां की सरकार खेल और खिलाड़ियों का विशेष ध्यान दे रही है खिलाड़ी अगर अपना अच्छा प्रदर्शन करें तो सरकार उन्हें सम्मानित भी करती है और वह आसानी से स्पोर्ट कोटे से सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं
इस अवसर पर नरोत्तम दास अग्रवाल, अशोक गुप्ता, संजय पटवारी अन्य पदाधिकारी ने द्रोणाचार्य के पुरस्कार से सम्मानित योगेश मालवीय को शाल, श्रीफल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह को देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर अशोक गुप्ता ने संगठन की प्रगति के बारे में बताते हुए संस्था का भ्रमण कराया, श्री योगेश मालवीय ने कहा कि संस्था के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वह केंद्र सरकार प्रदेश सरकार एवं अपने स्तर पर पूर्ण सहयोग कर उनको राष्ट्रीय स्तर का एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने के लिए प्रयासरत रहेंगे !
इस अवसर पर के के गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, मंगल सिंह, राम सिंह सिकरिया, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुनील भानु, ज्ञान सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन केशव गुप्ता ने किया एवं आभार महामंत्री जगदीश कौशल ने व्यक्त किया !
