Headlines

केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाला उन्हीं का आदमी?

नई दिल्ली 5 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान यह युवक द्वारा चाटा मारे जाने कि मामले में पुलिस ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है , तो आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है । उसकी बीवी उसे मोदी भक्त बता रही है ।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि थप्पड़ मारने का आरोपी सुरेश नामक युवक कबाड़ी का काम करता है। वह आम आदमी पार्टी का समर्थक है तथा इसकी रैलियों और बैठकों में आयोजक का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है क्योंकि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है ।घटना के समय केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाज इलाके में रोड शो में भाग ले रहे थे । इस दौरान लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीत पर चढ़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था ।

दिल्ली पुलिस के एपीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि डीसीपी स्तर की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार हमलावर सुरेश पार्टी के नेताओं के व्यवहार से परेशान था और वह इस बात से नाराज था कि पार्टी ने सशस्त्र सेनाओं पर अविश्वास जताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *