Headlines

केजरीवाल को युवक ने थप्पड़ मारा , सिसोदिया बोले- मोदी और शाह हत्या करवाना चाहते हैं, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 4 अप्रैल । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे इस दौरान लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया।

युवक की पहचान कैलाश पार्क इलाके के सुरेश के रूप में हुई है ।उसे मोती नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोती नगर में रोड शो के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले शख्स का नाम सुरेश है जिसकी उम्र 33 साल है वह कैलाश पार्क का रहने वाला है और स्पेयर पार्ट का काम करता है डीसीपी वेस्ट डिस्टिक मोनिका भारद्वाज ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर थाने ले आया गया है बाकी अभी पूछताछ की जा रही है और कुछ देर में यह पता चल जाएगा कि उसने ऐसी हरकत क्यों की।

इस घटना के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री अरविंद सिसोदिया ने कहा कि अमित शाह और मोदी क्या अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *