Headlines

केरल मे बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, 22 की मौत

नई दिल्ली 9 अगस्तः करेल मे बारिश और भूस्खलन ने भारी तबाही मचायी है। करीब 22 लोगो  की मौत हो गयी है। कोचीन एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा है। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने आपात बैठक बुलायी है।

स्टेड के इमरजेन्सी डेस्क के अनुसार इडुक्की मं 11, मलापुरम मे 5, कोझिकोड मे 1वायनाड मे 3 और कन्नौर मे 2 लोगो  की मौत हुयी है।

इडुक्की के अडाली शहर मे एक ही परिवार के पांच लोगो  की मौत हुयी है। यहां स्थानीय लोगो  की मदद से पुलिस ने 2 लोगो  को जिन्दा बाहर निकाला।

बारिश के कारण कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं. कई जगह रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. कुछ रूट पर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. वहीं कोचीन हवाई अड्डे के पास एक नहर का जलस्तर बढ़ने के बाद एर्नाकुलम जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे की स्थिति की समीक्षा की.

यह फैसला तब लिया गया है जब इदामलयार बांध के चार दरवाजों को अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के लिए आज सुबह खोल दिया गया. जांच-परख करने के लिए इडुक्की बांध का भी एक दरवाजा आंशिक तौर पर खोला गया है. बांध के दरवाजों को खोलने की वजह से पेरियार नदी का जल स्तर बढ़ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *