Headlines

कोंच-आपसी सौहार्द के साथ मनाये ईद- कर्मवीर सिंह  

माधौगढ़ (जालौन) -थाना परिसर में ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ गिरीश कुमार ने मौलवी से समस्याओं को पूछा और सूअर पालको को हिदायत दी कि अपने जानवरों को बांधकर रखे और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें  तहसीलदार कर्मवीर सिंह  ने कहा कि हमें त्यौहारों को भाईचारे के साथ मनाना चाहिए माधौगढ़ नगर की जनता हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करेंगे। कोतवाल माधौगढ़ राम सहाय सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है कोई भी समस्या होने पर तुरंत सूचित करें और हम सभी मिलकर त्यौहार को मनाये।

इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था वी के तिवारी, चौकी इंचार्ज बंगरा बृजेश यादव उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता शम्भु, हर्देश सभासद, नरेश प्रधान,माधौगढ़ सदर राशिद मेम्बर ,मुहम्मद हुसैन, जब्बार, शकील टेलर,रईस, शाहिद खा,इकबाल, अहमद, पप्पू खान गोपालपुरा से मु0 रईस, नूर मोहम्मद, आलिम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *