कोंच-जब भी धर्म पर संकट हुआ, भगवान अवतरित हुए-अनूप शास्त्री, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच । जालौन-तहसील के ग्राम सामी में कथा बाचक पंडित श्री अनूप शास्त्री अयोध्या धाम ने श्रीमद् भागवत कथा सुनाई धार्मिक वातावरण में शास्त्री जी के मुख से श्रीमद् भागवत कथा सुनते समय श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

शास्त्री जी ने आज श्रीमदभागवत में शुकदेव जन्म कथा सुनाई। भक्तों ने इसका आनन्द लिया । उन्होंने कहा कि मां की महिमा क्या है, यह कथा के माध्यम से भक्तों को बताया। उन्होंने कहा कि जब किसी मनुष्य का संसार में जन्म होता है तभी से उसके रिस्ते बनना शुरू हो जाते है ।

कोई मां पिता कोई भाई बहन मामा बुआ आदि बन्धनों में बधं जाता है। पर, जब भी धर्म पर संकट आता है , तब भगवान का जन्म होता है।

इस अवसर पर अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे बाद में श्रीमद् भागवत की आरती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *