कोंच। नया पटेल नगर रामकुण्ड कालौनी में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बना कर चार लाख का माल ले गए। कमरे में सो रहे दम्पति को पहले चोरो ने कमरे की कुण्डी लगा दी फिर आराम से कमरा खगालते रहे कमरे। सुचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच गयी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक उरई रोड रामकुण्ड कालौनी में भगवानदास साहू के मकान में एक माह पहले ग्राम विरगुवा निवासी मोहित परिहार पुत्र मूलचन्द रह रहा है। मोहित कोंच ब्लाक में प्राइवेट जेई का काम करता है। शुक्रवार की रात चोरो ने उसके घर को निशाना बना लिया और जिस कमरे में मोहित और उसकी पत्नी मीनू अपने बच्चों के साथ सो रहे थे उसी कमरे से चोर अंदर घुस गए और घुसते ही कमरे की दोनों तरफ से कुण्डी लगा दी। बक्से में रखे जेवर व नगदी चुरा लिये और खाली डिब्बा डिब्बी वही डाल दिए।
मोहित का पेन्ट भी वही खुटी से टगा था पेंट की भी तलासी लेकर घर के बाहर कुलर पर डाल दिया। मोहित ने बताया कि तीन सोने के हार, मनचली, अंगूठी सोने की, झुमकी, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, बच्चों की हाय, ताबीज, हाथ पैरों के चुरा तथा पच्चीस हजार की नगदी चोरी कर ले गए है चोर।
कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी।
