Headlines

कोंच-दर्पण की कार्यशाला में उपजा अध्यक्ष अंजनी श्रीवास्तव ने बच्चो को दिए सुझाव, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। नगर की प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दर्पण द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कमला नेहरू बालिका इण्टर कॉलेज में चलायी जा रही नि:शुल्क नाटय प्रशिक्षण कार्यशाला में सोमवार को बाल एवं युवा रंगकर्मियों ने नाटक, गीत, कब्बाली, नृत्य की मंचीय प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं मेंहदी व रंगोली सजाकर एवं साजसज्जा का सामान आदि बनाकर छोटी-छोटी बालिकाओं ने भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
कार्यशाला में उपजा के तहसील अध्यक्ष अन्जनी श्रीवास्तव एवं पत्रकार
तरूण निरंजन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिनका संस्था अध्यक्ष डा.मृदुल दांतरे एवं कार्यशाला संयोजक ऋषि झां द्वारा स्वागत किया गया। कार्यशाला में बाल रंगकर्मियों ने ये है औरत की कहानी शीर्षक पर मार्मिक नाटक प्रस्तुत करते हुये वर्तमान समय में घरों के अन्दर तमाम तरह से प्रताडि़त की जाने वालीं महिलाओं की दर्द भरी दास्तां बयां की। इस दौरान अन्जनी श्रीवास्तव ने रंगकर्मियों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय में संस्था द्वारा बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का यह सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं किताबी ज्ञान के अलावा सांस्कृतिक, कलात्मक, रचनात्मक, बौद्विकात्मक ज्ञान भी वर्तमान समय में आवश्यक है। वहीं उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में अन्याय, अत्याचार व शोषण का डट कर मुकाबला करना चाहिये। इस दौरान सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, अमन सक्सेना, शिवांग खरे, नेहा राठौर, गोविन्द दास, लला बाजपेई, सलमान खान, शाहरूख खान, मधुर गर्ग, विकास सकेरे, दीपेश, मोनिका, दीक्षा, शिखा, नैंसी आदि रंगकर्मी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *