कोंच (जालौन)। पुलिस अधीक्षक के कड़े निदेश में शनिवार को मिलावटी कच्ची शराब पर रोक लगाये जाने के तहत स्थानीय क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस
ने नगर के महेशपुरा रोड पर डेरा जमाये कबूतरों के अडडे पर छापा मार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने अबैध रूप से कच्ची शराब बनाने के लिये एकत्रित की गयी करीब 1 हजार लीटर लहन को नष्ट करा दिया गया और 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। छापामार टीम में प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक दामोदर सिंह, कमलनारायण सिंह भारी
पुलिसबल के साथ शामिल रहे ।
