Headlines

कोंच-पुलिस ने वाहन चैकिंग कर दी चेतावनी, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। चोरी के वाहनों सहित बांछित आरोपियों की धरपकड़ किये जाने के उद्देश्य से सोमवार को दोपहर के समय सागर पुलिस चौकी के बाहर मुख्यमार्ग पर क्षेत्राधिकारी शीशराम सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलीप वर्मा, चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, खेड़ा चोकी प्रभारी दामोदर सिंह, उपनिरीक्षक कमलनारायण ने पुलिसबल के साथ मिलकर सभी प्रकार के वाहनों की सघन चैकिंग की। चैकिंग के दौरान प्रपत्र पूर्ण ना होने, हेल्मिट ना होने एवं बाइक पर तीन सवारियां बैठी होने पर कुल 25 बाइकों का चालान कर करीब 10 हजार रूपये समन
शुल्क बसूला जबकि 4 चौपहिया वाहनों का चालान किया गया। उधर मध्यप्रदेश बॉर्डर पर थानाध्यक्ष नदीगाँव अशोक वर्मा ने हमराही सिपाहियों के साथ मिलकर दुपहिया वाहनों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस ने 8 बाइकों का चालान कर 1200 रूपये समन शुल्क बसूला। वहीं थानाध्यक्ष ने नदीगाँव में स्थित बैंकों का भी निरीक्षण कर शान्तिव्यवस्था का जायजा लेते हुये अराजकतत्वों की तलाश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *