Headlines

कोंच- प्यासे है कंठ, हैंडपंप खराब, नलों पर लगी भीड़, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

हैण्डपम्प खराब पड़ने से स्टेंड पोस नल पर लगी भीड़
कोंच (जालौन)। नगर के मुहल्ला गोखले नगर में स्थित संकट मोचन मन्दिर के आसपास लगे सरकारी हेण्डपम्प गर्मी के मौसम में खराब पड़े होने के चलते आसपास रहने वाले लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी के इस मौसम में बच्चों से लेकर महिलाओं एवं पुरूषों को यहां-वहां बर्तन लेकर भागना पड़ रहा है। मन्दिर के समीप जलसंस्थान के स्टेण्ड पोस नल के सहारे कुछ हद तक लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे उक्त नल पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है।

मुहल्लेवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि पानी जैसी मूलभूत समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है और विभागीय अधिकारी मौन साधे हुये हैं। मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से पेयजल संकट से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *