Headlines

कोंच: प्रेम, सेवा, त्याग और मानवता की सीख देता है क्रिसमस-अकोला

कोंच।* पिंडारी रोड स्थित क्राइस्ट ज्योति पब्लिक स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस डे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, गुब्बारों और आकर्षक क्रिसमस ट्री से सजाया गया, जिससे पूरे विद्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा सुंदर क्रिसमस ट्री तैयार किया गया, साथ ही बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में मंच पर आकर गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया जो क्रिसमस पर्व की मूल भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड जोसेफ अकोला ने बच्चों को क्रिसमस डे के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, सेवा, त्याग और मानवता की सीख देता है। इस दौरान शिक्षिका नीलिमा, गुरेटी, कारमिल, नीरज पचौरी, मनीष वाजपेयी, नेहा, दीपिका, राजा, आयुषी, ओम गुप्ता, दिव्यांशु पटेल, मनीष राजपूत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *