कोंच (जालौन)।* पैतृक मकान में बिना बंटवारे के तोड़फोड़ कर खानदान के लोगों द्वारा निर्माण करने की शिकायत एक महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में करते हुए निर्माण कार्य रोकने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी मुबीना बेगम पत्नी अनवार उद्दीन ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में रहती है, उसी में उसके खानदान के अन्य लोग भी रहते हैं। मकान का कोई कानूनी बंटवारा नहीं हुआ है। मकान के विभाजन का वाद सिविल कोर्ट में विचाराधीन है जिसमें 23 फरवरी की तारीख नियत है लेकिन इससे पूर्व ही खानदान के लोग मकान में तोड़फोड़ कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। निर्माण रोकने को जब उनसे कहा तो वे लड़ाई झगड़े पर आमादा हैं। मुबीना ने उन लोगों को निर्माण करने से रोकने की गुहार लगाई है।
