कोंच – नगर के मुहल्ला गांधी नगर में घर में घुसकर दो युवकों ने बदनियती से महिला को दबोच लिया और फि र जान से मारने की धमकी देते हुये उक्त युवक मौके से भाग गये।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये गांधी नगर में रहने बाली एक
महिला ने बताया कि बीते रोज रविवार को रात्रि करीब 10 बजे वह घर के अंदर सो रही थी तभी कांशीराम कालौनी में रहने बाला महेन्द्र अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर के अंदर घुस आया और बदनियती से उसे दबोच लिया। महिला ने
बताया कि विरोध करते हुये उसने शोर मचाया तो महेन्द्र गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। वहीं प्रार्थनापत्र में महिला ने बताया कि घटना के अगले रोज सोमवार को उसके पति की गैर मौजूदगी के चलते उसके रिश्तेदार महेन्द्र के घर गये और घटना को लेकर विरोध जताया तो महेन्द्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डण्डों से उसके रिश्तेदारों को बुरी तरह मारापीटा जिससे उसकी ननद रेखा व उनके पति कालीचरन घायल हो गये।
पीडित महिला ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है। उधर घटना में महिला द्वारा आरोपी बनाये गये महेन्द्र ने भी महिला व उसके रिश्तेदारों पर मिलकर उसके साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा है। फिलहाल पुलिस द्वारा महेन्द्र को मेडीकल परीक्षण हेतु भेजा गया है और पुलिस दोनों प्रार्थनापत्रों की जांच में जुटी हुयी है।
