Headlines

कोंच में पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी, कई मामलों में है बांछित,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

कोंच। कोतवाली पुलिस के हाथ उस वक्त अनायास ही एक शातिर अपराधी चढ गया जब पुलिस सक्रिय अपराधियों की चेकिंग में निकली थी। पकड़े गये अपराधी के खिलाफ विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
गुरुवार की रात मंडी चौकी प्रभारी राजीवकांत और एसआई वीरेन्द्रसिंह सिपाही लोचनसिंह इलाके के सक्रिय अपराधियों की टोह में निकले हुये थे। जब पुलिस पार्टी लवली चौराहे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस देख कर भागने लगा। पुलिस को उस पर संदेह हुआ और दौड़ा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम काले पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी आराजी लेन कोंच बताया गया है। उसके पास से .32 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुये।

कोतवाल संजयकुमार गुप्ता ने बताया है कि काले के खिलाफ गोकशी, गैंगस्टर अधिनियम, चोरी आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं और पेशी पर न्यायालय नहीं पहुंचने को लेकर उसके खिलाफ कई दफा वारंट भी जारी हुये हैं लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *