Headlines

कोंच-युवती ने घर में घुसकर छेड़खानी का लगाया आरोप, रिपोर्ट-नवीन कुशवाहा

कोंच (जालौन)। घर के अंदर से लेकर सड़क पर किशोरी एवं युवती अपनी अस्मत बचाने के लिये वर्तमान समय में प्रतिदिन संघर्ष करती हुई नजर आ रही है और शायद ही कोई ऐसा दिन बाकी हो जिस दिन बहशी दरिंदों द्वारा किशोरी एवं युवती की अस्मत तार-तार किये जाने की घिनौनी कोशिश ना की जा रही हो। ऐसी ही एक घटना नगर में सामने आयी है और घटना के तीन दिन बीत जाने के बाबजूद
अब तक पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी है। कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देते हुये नगर के मुहल्ला तिलक नगर में रहने बाली एक युवती ने बताया कि बीती 8 जून को उसके माता-पिता घर से बाहर
गये हुये थे और घर पर वह अन्य छोटे बच्चों के साथ अकेली मौजूद थी तभी रात्रि करीब 11:30 बजे मुहल्ले में ही रहने बाला गुटंई नाम का युवक मौका पाकर घर के अंदर घुस आया और बुरी नियत से उसे दबोच लिया। युवती ने बताया
कि अपने बचाव में रब वह चीखी- चिल्लाई तो वह गाली-गलौच व मारपीट करता हुआ जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पीडि़त युवती ने पुलिस से कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *