Headlines

कोंच-लूट की संदिग्ध घटना पर हलकान रही पुलिस,जाँच में जुटी, रिपोर्ट-नवीन

कोंच (जालौन)। संदिग्ध रूप से तमंचे के बल पर लूट कि ये जाने की सूचना पर रात्रि के सामय कोतवाली पुलिस हलकान नजर आयी।
कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये ग्राम भगबंतपुरा निवासी रामपाल दोहरे पुत्र बालादीन ने बताया कि वह रविवार को खरीददारी करने के लिये कोंच आया हुआ था और देर शाम करीब 7 बजे वह बाइक पर सवार होकर वापस अपने
गांव जा रहा था तभी कंजड़ बाबा स्थान के समीप खडे अज्ञात युवको ने तमंचे के बल पर उसकी जेब में रखे 3200 रूपये लूट लिये । वहीं उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फौरन ही मौके पर पहुंची जहां एक भी युवक मौजूद नहीं
मिला जिसके बाद पुलिस पंूछतंाछ हेतु रामपाल को अपने साथ कोतवाली ले आयी जहां उससे गहनता से पूंछतांछ की गयी। वहीं प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी ने कहा कि उक्त घटना प्रथम दृष्टïया फर्जी नजर आ रही है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *