कोंच (जालौन)। नगर के महन्त नगर क्षेत्र में स्थित कांशीराम कॉलोनी में लगा एक विद्युत ट्रांस्फार्मर लोहे का पोल नीचे से लगभग पूरी तरह गल कर खोखला हो जाने के चलते कभी भी जमीन पर गिर सकता है जिससे एक बड़ी घटना घटित हो सकती है।
विभागीय अधिकारी उक्त पोल बदलने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि जिस लोहे के पोल के सहारे विद्युत ट्रांस्फार्मर रखा हुआ है वह पोल बीते काफी समय पूर्व गल चुका है और आने वाले बारिश के मौसम में कभी भी उक्त पोल जमीन पर गिर सकता है, जिससे आपूर्ति बाधित तो होगी ही बल्कि मौके से गुजरने वाले राहगीर भी चुटहिल हो सकते हैं।
कॉलोनीवासियों ने विभागीय अधिकारियों से उक्त पोल हटवाकर नया पोल लगवाये जाने की मांग की है।
