कोंच (जालौन)। बीते करीब 10 माह से बेतन भुगतान ना होने से परेशान जलसंस्थान के पम्प ऑपरेटरों ने बुधवार को जलकल अभियंता को प्रार्थनापत्र सौंपते हुये बेतन जारी कराये जाने की मांग की है।
पम्प ऑपरेटर वीरेश चतुर्वेदी, दीपक यादव, पवन कुशवाहा, मुहम्मद इरफान, कमलकान्त शुक्ला आदि ने जलकल अभियंता को प्रार्थनापत्र सौंपते हुये बताया कि बीते करीब 10 माह से बेतन का भुगतान नहीं हुआ है जबकि हम लोग समय से विभागीय कार्य को मनोयोग के साथ पूर्ण कर रहे हैं।
पम्प ऑपरेटरों ने कहा कि बेतन का भुगतान ना होने से हम लोगों के समक्ष परिवार का पेट भरना मुश्किल होता जा रहा है और आगामी एक सप्ताह के अन्दर अगर बेतन का भुगतान नहीं किया गया तो कार्य वहिष्कार किया जायेगा।
