••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*कोंच।* संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर बजरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी स्वर्णकार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में निधि सिंघल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में आभा तिवारी, डॉ. विनोद कुमारी शामिल रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विविध श्रीवास्तव ने कहा कि सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ शक्ति को जाग्रत करना, उन्हें सशक्त, समृद्ध एवं सुसंस्कृत बनाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को मजबूती मिलेगी। मुख्य अतिथि निधि सिंघल ने महिलाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथियों ने नारी शक्ति को राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, संस्कार, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रेमलता, सोनिया, मेघा, हेमलता, राजकुमार, राघवेंद्र सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
