कौशांबी : गए थे बेटे के लिए बहू देखने, समधन से कर बैठे प्यार

करारी (कौशांबी)| दिल कब कहां और किसी से लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता| कुछ ऐसा ही मामला महिला थाने में आया | बेटे के लिए एक व्यक्ति बहू देखने गया| बहू के बजाय वह होने वाली समधन को दिल दे बैठा | परिजनों ने जानकारी होने पर महिला थाना में शिकायत की| समझौता हुआ कि बेटे की शादी होगी और न होने वाली समधन एक दूसरे संबंध रखेंगे|
फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के शादी महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी| करीब तीन माह पूर्व वह बेटे के शादी के लिए बहू देखने गया | इस दौरान उसकी आंखें होने वाली समधन से लड़ गई | दोनों एक दूसरे से मिलने लगे | इस बात की जानकारी जब उसकी पत्नी को हुई तो उसका पारा चढ़ गया |
इसी को लेकर कई बार उसने अपनी पत्नी की पिटाई भी कर दी| मामला हद से ज्यादा बढ़ता देख पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की | एसओ नीलम राघव ने महिला आर्ची विद्या यादव ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया | काफी देर तक समझने के बाद व्यक्ति ने लिख कर दिया कि वह ना बेटे की वहां शादी करेगा और ना ही उक्त महिला से कोई संबंध रखेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *