जोधपुर | राजस्थान के फलौदी में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से जा टकराई | भीषण हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 10 महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं | दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है |
जोधपुर के पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा शाम करीब 6:30 बजे भारतमाला राजमार्ग पर मतोड़ा गांव के पास हुआ| यह जगह जोधपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर है| हादसे का शिकार हुए श्रद्धालु जोधपुर के नैनची बाग इलाके के निवासी थे और बीकानेर के कोलायत मंदिर में कपिल मुनि के आश्रम में पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे| भाई लोग को प्राथमिक उपचार के लिए ओसिया के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया|
मरने वालों में वाहन का चालक भी शामिल है | टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया | हंसी के बाद बस में फंसे घायल और शवो को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी | राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना का दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
खड़े ट्रक से टकराई बस, 15 श्रद्धालुओं की मौत
