Headlines

खिलजी के बाद अब कौन सा किरदार निभाएंगे रणवीर?

मुंबई 9 अगस्त धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म तख्त का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है इस फिल्म के स्टार कास्ट की भी घोषणा कर दी गई है फिल्म में रणवीर सिंह करीना कपूर आलिया भट्ट अनिल कपूर  मुख्य  भूमिका निभा रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि मुगल शासक की थीम पर आधारित इस फिल्म में रणवीर का किरदार औरंगजेब का हो सकता है।

आपको बता दें कि फिल्म पद्मावत में उन्होंने खिलजी का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

करीना इस फिल्म में मुगल सल्तनत की राजकुमारी जहांनारा बेगम का किरदार निभाएंगी. जहांनारा मुगल शासक शाहजहां और मुमताज महल की बड़ी बेटी थी.

खबरों की मानें तो रणवीर जहांनारा के भाई का किरदार निभाएंगे. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह जहांनारा के कौन से भाई का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. क्योंकि जहांनारा के 2 भाई थे. पहले का नाम औरंगजेब था और दूसरे का दारा शिकोह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *