अनूपपुर (मध्य प्रदेश, राजेश शिवहरे) 30 मई 2023/ खेल पुरूस्कार 2023 (एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. प्रभाष जोशी एवं लाईफ टाईम एचीवमेंट पुरूस्कार) हेतु ऑनलाईन आवेदन 01 जून से 31 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किए गए हैं। उक्ताशय की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी अभिषेक राजन ने देते हुए बताया है कि पुरूस्कार खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नवीन पुरूस्कार नियम 2021 के अनुसार विगत 05 वर्षों (01 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2023) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किए जाएंगे। साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) हेतु भी विक्रम एवं एकलव्य पुरूस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरूस्कार हेतु पात्रता, पुरूस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्ले स्टोर से खेल और युवा कल्याण के “Anudan” app Download करके भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के उपरांत आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति जिला खेल और युवा कल्याण विभाग अनूपपुर में 31 जुलाई 2023 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरूस्कार हेतु मान्य नही किए जाएंगे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
खेल पुरूस्कार 2023 हेतु आवेदन आमंत्रित
