गजब- दो पूर्व पीएम, चार मुख्यमंत्री और दिग्गजों ने राहुल को एकता का लीडर माना, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 18 दिसंबर। कल तक राजनीतिक परिदृश्य में अनुभव हीन और बचकाना करार दिए जा रहे कांग्रेसी अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन राज्यों में मिली सफलता के बाद एकता का प्रतीक मान लिया गया है। हिंदू नाम राहुल गांधी विपक्षी एकता के केंद्र बिंदु बने हुए हैं।

राजनीतिक गलियारे में जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें राहुल पूर्व प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्रियों वर्तमान मुख्यमंत्रियों और विपक्ष के दिग्गज नेताओं के साथ मुस्कान बिखेरते नजर आ रहे हैं।

बीते रोज कांग्रेसमें जिन तीन राज्यों में सत्ता हासिल की, वहां शपथ ग्रहण समारोह का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से राहुल के इर्द-गिर्द घूमता नजर आया। महागठबंधन की जिस परिकल्पना को कल तक विपक्ष संकोच के सवालों के साथ राहुल से कंधा मिलाने को तैयार नहीं था आज उसी महागठबंधन के दिग्गज नेताओं में राहुल के साथ तीन राज्यों में चहल कदमी करते हुए संकेत दिए के भविष्य का नेतृत्व राहुल गांधी के हाथों में ही होगा!

राहुल गांधी के साथ दो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एच डी देवगौड़ा चार मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी चंद्रबाबू नायडू एचडी कुमार स्वामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला कद्दावर नेता शरद पवार शरद यादव ने राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के साथ डिनर पॉलिटिक्स को मजबूत बनाकर संकेत दिए हैं कि हम साथ साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *