Headlines

गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखी, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 26 जनवरी भारत के 70 वे गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में सांस्कृतिक विरासत की झलक से देश वासियों ने देखी और मंत्रमुग्ध हो गए, तो वही पूरी दुनिया ने भारत की विविधता की झलक देखी।

इस साल गणतंत्र दिवस की थीम महात्मा गांधी पर आधारित थी। इस साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती भी है। भारतीय सेना ने जहां अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया, तो वहीं नारी शक्ति ने भी अपने अदम्य साहस का परिचय दिया।

परेड की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति जाकर जवानों को श्रद्धांजलि दी । राजपथ पर पीएम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति राम फोसा का स्वागत किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने तिरंगा फहराया इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और फिर रेजीमेंट में इक्कीस तोपों की सलामी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *