गाजियाबाद में बारात देखने गई बच्ची को 2 लोग उठाकर कार में ले गए, चलती कार में गैंगरेप किया

गाजियाबाद में बारात देखने गई बच्ची को 2 लोग उठाकर कार में ले गए चलती कार में गैंगरेप किया 2 आरोपी जाकिर (58 साल) और नाजिम (30 साल) गिरफ्तार हैं एनकाउंटर में नाजिम के दोनों पैरों में गोली लगी है
#Ghaziabad #Up

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

राजकीय आईटीआई लखनऊ में 16 दिसम्बर को कैंपस ड्राइव का आयोजन

14 दिसम्बर 2023 लखनऊ।

प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि 16 दिसम्बर 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में हिन्दूस्तान यूनीलीवर लिमिटेड, सूमेरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है।

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट आफिसर एम0 ए0 खाँ ने बताया कि कम्पनी में परमानेन्ट जाॅब के अवसर है। जिसमें शैक्षिक योग्यता आईटीआई के फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इन्ट्रूमेन्ट मैकेनिक एवं डिप्लोमा इलेक्ट्रीकल, मैकेनिक के उत्तीर्ण किया हो वे ही प्रतिभाग कर सकते है तथा 1 वर्ष का अनुभव प्राप्त किया हो या अप्रेन्टिसशिप या सी0आई0टी0एस0 किया हो वे पात्र होंगे तथा जिसकी आयुसीमा 20 से 30 वर्ष हो। वेतन 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह एवं अन्य सुविधाएं कम्पनी द्वारा दी जायेगी। मेले में केवल महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। कुल 200 पदों पर चयन किया जायेगा।

इच्छूक अभ्यर्थी 16 दिसम्बर 2023 को अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *